बैठक में सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, अंगदान एवं नेत्रदान जैसे जनहितकारी विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाने तथा जिले में मानवीय सेवा से जुड़े कार्यों को अधिक संगठित एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया गया।
कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के मार्गदर्शन में जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सक्ती जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को सुदृढ़ करना, रक्तदान एवं मानवीय सहायता कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से सेवा और सहयोग की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा। बैठक में कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती श्रीमती जयश्री जैन, श्री बालाराम साहू (वाइस चेयरमैन रक्तदान उपसमिति), श्री गिरिश कुर्रे, श्री उत्कर्ष तिवारी (राज्य प्रबंध समिति सदस्य), श्री केशव साहू, श्री युगल किशोर (छ.ग. रेडक्रॉस), सीईओ जिला पंचायत श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री एस.के. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश सिंह राजपूत, सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सुश्री कीर्ति बड़़ा, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments