Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

श्रमिक परिवार के बच्चे को अटल उत्कृष्ट योजना से आवासीय सुविधा के साथ मिल रही नि: शुल्क शिक्षा

*अटल उत्कृष्ट योजना से यश केवट को मिली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई राह*

          सक्ती, 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। बता दे कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल उत्कृष्ट योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, आवासीय सुविधा तथा आवश्यक पुस्तकें एवं कॉपियां उपलब्ध कराई जाती हैं। योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना और उज्ज्वल भविष्य के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में विकासखंड जैजैपुर के ग्राम डोमाडीह निवासी श्रमिक श्रीमती हेमलता केवट के पुत्र यश केवट ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यश ने कक्षा 5वीं में 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसके आधार पर उनका चयन अटल उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत रायगढ़ में अध्ययन के लिए हुआ। यह उपलब्धि न केवल यश के लिए, बल्कि पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय बनी है। योजना के माध्यम से यश को रायगढ़ में अध्ययन के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, आवासीय सुविधा तथा आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन करने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। अटल उत्कृष्ट योजना ने श्रमिक परिवार के इस प्रतिभावान विद्यार्थी को अपने सपनों को साकार करने की नई दिशा दी है। अब यश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य के लक्ष्यों की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की प्रतिभा को अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
          यश केवट एवं उनकी माता हेमलता केवट ने बताया कि अटल उत्कृष्ट योजना से उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है। निःशुल्क शिक्षा, आवासीय सुविधा तथा अध्ययन सामग्री मिलने से परिवार की आर्थिक चिंता कम हुई है और यश को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है और इससे उनके उज्ज्वल भविष्य के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। उन्होंने श्रम विभाग एवं शासन की सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

Post a Comment

0 Comments