सक्ती, 02 अक्टूबर 2026/जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026” हेतु शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में विगत दिवस “जागरूकता कार्यशाला” का सफलतापूर्वक आयोजन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती द्वारा किया गया। कार्यशाला में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री कवि शरण शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं कार्यशाला में सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये इनोवेशन चैलेंज 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अंतिम में प्राचार्य, शासकीय वेदराम महाविद्यालय, मालखरौदा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जागरूकता शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री प्रमोद गवेल, श्री रंजीत अजगल्ले, श्री जगदीश चंद्रा, श्री जीवेंद्र गवेल, श्री राजेश चंद्रा, प्राचार्य शासकीय वेदराम महाविद्यालय, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती एवं शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 Comments