जांजगीर-चांपा, 30 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत नगर पंचायत सारागांव स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही नगर पंचायत खरौद में स्वच्छता, सफाई, सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान स्वच्छ एवं सुंदर नगर के लिए स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
0 Comments