Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

जल जीवन मिशन से सपनाईपाली में बदली जिंदगी, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

सक्ती, 05 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत सक्ती विकासखंड के ग्राम सपनाईपाली में हर घर नल कनेक्शन की सुविधा मिलने से ग्रामीणों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। कभी कुएं और हैंडपंप से पानी लाने में महिलाओं और बालिकाओं को घंटों मेहनत करनी पड़ती थी, वहीं अब गांव के 182 परिवारों के घरों में नल के माध्यम से नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे महिलाओं का समय और श्रम बचा है तथा बच्चों की पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ग्राम सपनाईपाली की कुल जनसंख्या 831 है। जल जीवन मिशन के तहत गांव के सभी 182 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) प्रदान किए गए हैं। योजना के अंतर्गत गांव में ओवरहेड जलाशय (OHT) स्थापित कर पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर जल पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की गई। इस व्यवस्था से ग्रामीणों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है, जिसे सपनाईपाली में प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा गया है। योजना से पहले गांव में महिलाओं और बालिकाओं को पानी भरने के लिए कुएं एवं हैंडपंप तक जाना पड़ता था। पानी लाने में अतिरिक्त मेहनत के साथ काफी समय भी खर्च होता था। पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जलजनित बीमारियों का सामना भी करना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं का रोज का बड़ा हिस्सा पानी की व्यवस्था में ही बीत जाता था, जिससे परिवार की देखभाल, आजीविका और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होते थे।

*हितग्राही धनेश्वरी जांगड़े के जीवन में आया बदलाव*

          ग्राम सपनाईपाली की श्रीमती धनेश्वरी जांगड़े बताती हैं कि पहले रोज पानी लाने में कई घंटे लग जाते थे। अब घर में नल के माध्यम से नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने से उनका काफी समय बच रहा है। वे अब अपने बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाती हैं तथा घर के अन्य कार्य भी आसानी से कर लेती हैं। वे बताती हैं कि स्वच्छ पानी मिलने से उनके परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। पहले दूषित पानी के कारण बच्चों को पेट संबंधी परेशानियां होती थीं, लेकिन अब ऐसी समस्याओं में कमी आई है। घर में नल की सुविधा मिलने से पानी की चिंता दूर हुई है और परिवार अधिक सहज एवं स्वस्थ जीवन जी रहा है। इसी तरह ग्राम सपनाईपाली की श्रीमती दिलेश्वरी जांगड़े बताती हैं कि पहले रोज पानी लाने में कई घंटे लग जाते थे। अब घर में नल के माध्यम से नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने से उनका काफी समय बच रहा है। वे अब अपने बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाती हैं तथा घर के अन्य कार्य भी आसानी से कर लेती हैं। वे बताती हैं कि स्वच्छ पानी मिलने से उनके परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। पहले दूषित पानी के कारण बच्चों को पेट संबंधी परेशानियां होती थीं, लेकिन अब ऐसी समस्याओं में कमी आई है। घर में नल की सुविधा मिलने से पानी की चिंता दूर हुई है और परिवार अधिक सहज एवं स्वस्थ जीवन जी रहा है।

*महिलाओं को मिली राहत, बच्चों की पढ़ाई हुई आसान*

          हर घर नल कनेक्शन की सुविधा से महिलाओं और बालिकाओं को पानी लाने की कठिनाई से मुक्ति मिली है। अब उन्हें दूर जाकर पानी भरने या लंबी कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। बचा हुआ समय वे बच्चों की देखभाल, शिक्षा और आजीविका संबंधी कार्यों में लगा पा रही हैं। बच्चों को भी पानी लाने के काम में समय व्यतीत नहीं करना पड़ता, जिससे उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रह रही है। ग्राम सपनाईपाली में स्थापित उच्चस्तरीय जलागार (OHT) के माध्यम से घर-घर पहुंच रही जलधारा केवल पेयजल की सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य, समय और जीवन स्तर में सुधार का आधार बन रही है। जल जीवन मिशन ने सपनाईपाली में ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करते हुए महिलाओं के श्रम को कम किया और परिवारों के जीवन में सुविधा एवं खुशहाली की नई राह खोली है। इस योजना के लिए ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments