सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि योजनान्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में पंजीकृत डाक अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर ऑफ लाईन आवेदन 30 अक्टबूबर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्टोरेट भवन प्रथम तल कक्ष क्रमांक 106 में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्तें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रथम तल कक्ष क्रमांक 106 कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर से अथवा विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in या जिला जांजगीर-चाम्पा की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि समाप्ति पश्चात आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे।
0 Comments