Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

*अंत्योदय राशन कार्ड मिलने से श्रीमती विमला चौहान के चेहरे पर आई मुस्कान*

सक्ती, 28 सितम्बर 2026// सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ से आमजन की सेवा की कहानिया सामने आ रही है। अंत्योदय राशन कार्ड योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराकर उन्हें खाद्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत हितग्राहियों को प्रतिमाह 35 किलो चावल, 1 किलो नमक और 1 किलो शक्कर प्रदान की जाती है। सक्ती जिले के सक्ती विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुईचुआ की रहने वाली श्रीमती विमला चौहान को अंत्योदय राशन कार्ड प्राप्त हुआ। पहले उन्हें बाजार से महंगा चावल खरीदकर परिवार का भोजन चलाना पड़ता था, जिससे उनके घर की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होती थी। अंत्योदय राशन कार्ड मिलने के बाद श्रीमती विमला चौहान को अब प्रतिमाह निःशुल्क चावल, नमक और अन्य राशन सामग्री मिल रही है। इससे उनके परिवार को खाद्य सुरक्षा मिली है और आर्थिक बोझ कम हुआ है। फोर्टिफाइड चावल मिलने से उनके स्वास्थ्य में भी लाभ मिल रहा है। अब उनका परिवार अपने राशन के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं है और परिवार के सदस्य सुपोषित हो रहे है। श्रीमती विमला चौहान कहती हैं, पहले बाजार से महंगा चावल खरीदकर खाना पड़ता था, जिससे घर की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती थी। अब अंत्योदय राशन कार्ड से निःशुल्क चावल, नमक और अन्य राशन सामग्री मिल रही है। इससे मेरे परिवार को बहुत सहारा मिला है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती हूं।

Post a Comment

0 Comments