Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

*प्राथमिकता राशन कार्ड से श्रीमती ललिता कंवर के परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का सहारा*

सक्ती, 28 सितम्बर 2026// सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ से आमजन की सेवा की कहानिया सामने आ रही है। प्राथमिकता राशन कार्ड योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर खाद्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। प्राथमिकता राशन कार्ड के तहत हितग्राहियों को प्रतिमाह 20 किलो चावल, 1 किलो नमक और 1 किलो शक्कर सहित अन्य राशन सामग्री मिलती है। सक्ती जिले के सक्ती विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गहरीनमुड़ा की रहने वाली श्रीमती ललिता कंवर को प्राथमिकता राशन कार्ड प्राप्त हुआ है। पहले उन्हें बाजार से महंगा चावल खरीदकर परिवार का भोजन चलाना पड़ता था, जिससे घर की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होती थी। प्राथमिकता राशन कार्ड मिलने के बाद श्रीमती ललिता कंवर और उनके परिवार को निःशुल्क चावल, नमक और अन्य राशन सामग्री मिलने लगी है। इससे परिवार को नियमित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो रही है और आर्थिक बोझ कम हुआ है। फोर्टिफाइड चावल मिलने से स्वास्थ्य को भी लाभ मिल रहा है। अब उनका परिवार अपने राशन के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं है तथा परिवार के सदस्यों को पर्याप्त पोषण मिल रहा है। श्रीमती ललिता कंवर कहती हैं कि पहले बाजार से महंगा चावल खरीदकर खाना पड़ता था, जिससे घर की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती थी। अब प्राथमिकता राशन कार्ड से निःशुल्क चावल, नमक और अन्य राशन सामग्री मिल रही है। इससे मेरे परिवार को बहुत सहारा मिला है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को धन्यवाद देती हूं।

Post a Comment

0 Comments