Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

सेवा संकल्प अभियान: दिव्यांगजन और वृद्धजन हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण मुल्यांकन शिविर

     जांजगीर-चांपा 30 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को कृत्रिम अंग एवं निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपकरणों के लिए चिन्हित किया जाएगा।

*कब और कहा होगा शिविर का आयोजन*

     01 अक्टूबर को विकासखंड अकलतरा ग्राम पंचायत पकरिया (झु.) में, 03 अक्टूबर को विकासखंड पामगढ़ के डीएवी स्कूल ग्राउंड ग्राम पंचायत कुटराबोड़ में, 05 अक्टूबर को बलौदा विकासखंड के अटल समरसता भवन जावलपुर में, 06 अक्टूबर को नवागढ़ विकासखंड के हाई स्कूल ग्राम पंचायत सेमरा में एवं 8 अक्टूबर को बम्हनीडीह विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर में निःशुल्क सहायक उपकरण मुल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
     शिविर का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, सक्षम प्राधिकारी/चिकित्सक द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांगजनों के लिए), आयु प्रमाण पत्र या वरिष्ठ नागरिक कार्ड (वृद्धजनों के लिए), दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आय प्रमाण पत्र दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments