Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

रायपुर में 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का होगा आयोजन

     जांजगीर-चांपा 30 सितम्बर 2026। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में किया जाना है।
     जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में तकनीकी एवं गैर तकनीकी श्रेणी के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने के इच्छुक युवा अपना पंजीयन ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर जाकर राज्य स्तरीय रोजगार मेला 07 एवं 08 अक्टूबर मेनू के माध्यम से कर सकते है। उक्त राज्य स्तरीय रोजगार मेला में लगभग 36 नियोजक एवं प्लेसमेंट एजेंसी लगभग 8720 तकनीकी एवं गैरतकनीकी पदों पर भर्ती की कार्यवाही करेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर चांपा (वर्तमान पता शासकीय आईटीआई कुलीपोटा जांजगीर) में संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments