Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

जांजगीर-चांपा पुलिस की रिस्पॉन्स टीम बनी अपराधियों पर शिकंजा

* *24 घंटे मुस्तैद रिस्पॉन्स टीम से अवैध शराब, गांजा व जुआ- सट्टा पर त्वरित कार्रवाई*

* *पूर्व में 08 किलो गांजा के साथ परिवहन करते हुए 02 आरोपियों को पकड़ने में रहा था विशेष सहयोग*

* *अलग अलग दिवस में 154 फरार वारंटियों को थाना के टिम के साथ मिलकर वारंटियों को पकड़ने में रहा विशेष योगदान*

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा गठित रिस्पॉन्स टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। *SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में दिनांक 23 जुलाई 2025 को शुरू की गई इस टीम द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए CSP योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।

*अपराध की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचती है टीम*

रिस्पॉन्स टीम को किसी भी आपातकालीन स्थिति, अपराध अथवा संकट की घड़ी में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैनात किया गया है। 24x7 ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

*अवैध शराब और गांजा बिक्री पर प्रभावी अंकुश*

टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी कर अवैध गांजा, शराब बिक्री, जुआ-सट्टा तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हॉट- बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

*फरार वारंटियों पर भी कसा शिकंजा*

रिस्पॉन्स टीम द्वारा थाना जांजगीर एवं चौकी नैला क्षेत्र में फरार वारंटियों की तलाश कर उन्हें पकड़ने में भी सफलता हासिल की गई है। टीम की सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
बैंक, एटीएम एवं सराफा दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर टीम द्वारा सतत निगाह रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

*भीड़ नियंत्रण से आपदा प्रबंधन तक जिम्मेदारी*

रिस्पॉन्स टीम को भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, असामाजिक गतिविधियों की सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया तथा आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष रूप से सक्रिय रखा गया है।

*रिस्पॉन्स टीम का उद्देश्य*

* नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
* अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना
* अपराध एवं अव्यवस्था पर तत्काल नियंत्रण पाना
* घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचना
* संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखना
* अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई करना

*जांजगीर पुलिस की अपील*

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध, संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर दें। पुलिस द्वारा प्राप्त प्रत्येक सूचना पर रिस्पॉन्स टीम के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments