05 म्यूल खाता धारक गिरफ्तार : कमीशन के लालच में बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने के मामले में कार्रवाई।
33 साइबर फ्रॉड प्रकरणों से कनेक्शन : आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज 33 साइबर फ्रॉड प्रकरणों से जुड़े पाए गए।
₹10.18 करोड़ की साइबर ठगी : 33 प्रकरणों में कुल लगभग ₹10,18,19,809 की साइबर ठगी सामने आई।
₹66.01 लाख म्यूल खातों में ट्रांसफर : संबंधित साइबर फ्रॉड की ₹66,00,557 राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों में ट्रांसफर पाई गई।
11 राज्यों से जुड़े प्रकरण : आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़।
0 Comments