आवेदन करने के कुछ दिनों के भीतर श्री हीरालाल के मोबाइल पर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्राप्त हो गई। इसके साथ ही उन्हें शीघ्र ही प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी प्राप्त हुई। अपने पुत्र के प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद श्री हीरालाल ने अपनी पुत्री श्रेया के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए भी सेवा सेतु केन्द्र में आवेदन किया। इस आवेदन पर भी उन्हें नियत समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। मोबाइल पर पीडीएफ के साथ हार्ड कॉपी भी मिलने से उनके लिए पूरी प्रक्रिया और अधिक सुविधाजनक रही।
श्री हीरालाल ने बताया कि सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हे किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने सेवा सेतु की इस सहज एवं सुविधाजनक सेवा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति अभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 Comments