Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

सूने मकान में चोरी का खुलासा - थाना नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

ताला तोड़कर सोना-चांदी और नगदी पार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े*

* *मुख्य आरोपी आकाश कुर्रे निवासी कोटिया के विरुद्ध पूर्व में चोरी का मामला थाना में दर्ज है*

*आरोपियों के कब्जे बरामद*

सोने का मंगलसूत्र, सोने की मंचली माला, सोने की नथ/फुली (2 नग), सोने के झुमके (1 जोड़ी), चांदी की पायल (1 ), चांदी की बिछिया (3 नग), चाबी छल्ला तथा नगदी 1000 रुपये

जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कोटिया में सूने मकान में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में *2 मुख्य आरोपी और 2 विधि से संघर्षरत बालकों* को पकड़ा है।

*क्या था मामला*

प्रार्थी राहुल कुर्रे साकिन कोटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिछले 5 माह से परिवार सहित आसनसोल (प. बंगाल) में रह रहा था। घर में ताला बंद था। दिनांक 28.07.26 को परिवार के बाहर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखा -सोने, चांदी की गहने एवं नगदी ₹12,500/- को चोरी कर लिया था। रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

*ऐसे पकड़ाए आरोपी -*

विवेचना के दौरान आरोपी आकाश कुर्रे को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।

आरोपी की निशानदेही पर सोने, चांदी का गहने एवं नगदी रकम जप्त किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिगों को किशोर न्यायालय पेश किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

01. आकाश कुर्रे पिता भूरे लाल कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी कोटिया थाना नवागढ़
02. रूपेश कुमार कुर्रे पिता मुरूथू उम्र 32 वर्ष निवासी कोटिया थाना नवागढ़

 *उपरोक्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी नवागढ़ मणिकांत पाण्डेय, ASI लम्बोदर सिंह का सराहनीय योगदान रहा

Post a Comment

0 Comments