* *अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
* *आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर’’*
*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर *आरोपी* राहुल दास महंत उम्र 20 साल निवासी मातिन थाना बांगो जिला कोरबा हाल ग्राम अमोदा को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से अलग अलग पन्नी पाउच में रखे 5.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
0 Comments