Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देशजनदर्शन में आज कुल 45 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 01 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए।
      जनदर्शन में आज तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी (नैला) निवासी श्री शिवलाल धीवर द्वारा वृद्धा पेंशन के संबंध में, जांजगीर के इंदिरा नगर निवासी श्रीमती उमरी देवी द्वारा महतारी वंदन योजना एवं राशन कार्ड से संबंध में, विकासखण्ड बम्हनीडीह के ग्राम परसापली निवासी श्रीमती लखेश्वरी सूर्यवंशी द्वारा राशनकार्ड के संबंध में, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी श्री बोधराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में, तहसील सारागांव अंतगर्त ग्राम अमरूवा निवासी श्री भरतलाल बरेठ द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
03

समाचार
मिनीमाता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित
      जांजगीर-चांपा, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं/अशासकीय संस्थाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान), वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
      जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) इसके अंतर्गत एक महिला/संस्था को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान किए जाने, महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघषर्, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से माता बहादुर कलारिन अंतर्गत एक महिला को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान प्रदाय करने एवं महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को ’’वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’’ एक महिला को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। सम्मान से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं फार्म का प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर 25 सितम्बर 2026 तक कार्यालय में जमा कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments