Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया गया विविध कार्यक्रम का आयोजन

 जिले में 07 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी राष्ट्रभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments