Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई तिरंगा प्रतिज्ञा2047 तक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी - जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी

जांजगीर-चांपा, 11 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान एवं वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता की तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, प्रभारी उप संचालक पंचायत श्री बरन सिंह मंडावी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्री रूपेश पाठक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
      जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2047 में हम जिस विकसित और सशक्त भारत की कल्पना कर रहे हैं, उसके निर्माण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की प्रगति में योगदान दे, यही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि 2047 का भारत ऐसा भारत होना चाहिए, जहां प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, देश आत्मनिर्भर और सशक्त हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए शासन के प्रयासों के साथ-साथ जनभागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ, स्वच्छ, खुशहाल और विकसित भारत का सपना साकार होगा।
       इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम ने भी संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता-अखंडता की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी की भावना को और प्रबल किया।

Post a Comment

0 Comments