Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा देश विदेश खेल राजनीति अन्य
ताज़ा खबर
  • ► खबरें लोड हो रही हैं...

Bilaspur : फर्जी स्नेकबाइट रिपोर्ट बनाकर मुआवजा दिलाने का मामला, डॉ. प्रियंका सोनी गिरफ्तार

बिलासपुर के बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम्स की पूर्व डॉक्टर प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर सरकारी मुआवजा दिलाने के खेल में उनकी भूमिका रही। जांच में बिल्हा, तोरवा और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों में भी उनका नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। सिम्स के आठ से अधिक डॉक्टर जांच एजेंसियों की रडार पर हैं और लगातार पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद कथित तौर पर इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments